By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 27 Sep 2018 09:18 AM (IST)
नई दिल्ली: फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा का कहना है वह अभिनेता के साथ काफी सहज महसूस करती हैं. ये अभिनेत्री 2012 में ‘जब तक हैं जान’ और 2017 में फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आईं थी और इस साल के अंत में फिल्म ‘जीरो’ में भी दोनों साथ नजर आएंगे.
अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘मुझे लगता है मेरी जिंदगी में शाहरुख एक ऐसे इंसान हैं जिनकी मैं बेहद कद्र करती हूं. वह एक ऐसे इंसान हैं जो पहली फिल्म से मेरे साथ काफी नम्र रहे हैं. मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में एक इंसान के तौर पर भी उनमें काफी बदलाव आया है.’’
उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि अब मैं उनके साथ काफी सहजता से बात कर पाती हूं इसलिए मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते में बदलाव आया है. जबकि पहली फिल्म के दौरान मैं शाहरुख से काफी डरी हुईं थीं.''
फिल्म ज़ीरो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''ये फिल्म शाहरुख के बच्चे की तरह है. इस फिल्म के साथ उनका इतनी गहराई से जुड़े होना बहुत प्रेरणादायक है.''
बता दें कि अनुष्का की आने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ है जो इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इसमें उनके साथ वरुण धवन नजर आएंगे.
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर Bryan Cranston, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, आर्मी फंड में जाएगी रकम
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट, मेडिकल वॉकिंग बूट पहने शेयर की फोटो
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि